60 महिलाओं से शादी की और उन्हें बेच डाला..
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक व्यक्ति को 60 महिलाओं से शादी करने और बाद में उन्हें देह व्यापार के लिए बेच देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह व्यक्ति खुद को सेना का जवान बताकर यह काम करता था।
दार्जिलिंग जिले के पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र प्रतापसिंह ने बताया कि विक्की विश्वकर्मा नामक 27 वर्षीय इस युवक पर आरोप है कि उसने 60 महिलाओं से शादी की और बाद में उन्हें मुंबई और पुणे के चकलाघरों में बेच दिया। विश्वकर्मा को उसकी एक महिला साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस ने विश्वकर्मा को एक एनजीओ के व्यक्ति द्वारा दी गई सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि विश्वकर्मा की महिला साथी इन पीड़ित महिलाओं के पास जाती थी और उन्हें कहती थी कि विश्वकर्मा एक अच्छे और खाते-पीते परिवार से ताल्लुक रखता है। बाद
में इनके साथ विश्वकर्मा की शादी तय की जाती थी।
Translation
Married 60 women and sold them
West Bengal's Darjeeling district, a man married to 60 women for the sex trade and sell them later to have been arrested. This young man army by telling myself it worked.
Darjeeling district Superintendent of Police Devendra Pratapsinhaji said 27-year-old young man named Vicky Vishwakarma charges that he married 60 women and later sold them Ackalohroan Mumbai and Pune. Vishwakarma with her a female companion was arrested.
Police Vishwakarma an NGO based on information provided by the person arrested.
Interestingly, Vishwakarma was the female partner is the suffering to women and used to say that a good and eat Vishwakarma - drink belongs to the family. Vishwakarma later with her wedding was determined.
lucky bustards...